7 दिन में तैयार हो जाएगा लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में दूसरा गैस शवदाह गृह- निगमायुक्त
ग्वालियर। नगरनिगम आयुक्त शिवम वर्मा ने लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में निरीक्षण कर नगर निगम ग्वालियर द्वारा बनाए जा रहे दूसरे गैस शवदाह गृह का अवलोकन किया तथा सात दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर कोविड महामारी के संकट के बीच मुक्तिधाम में आवश्यकता को देखते हुए नगर निगम ग्वालियर द्वारा दूसरा गैस शवदाह गृह बनाया जा रहा हैए जिससे कोविड.19 के संक्रमण से निधन होने वाले शवों का दाह संस्कार शीघ्रता से हो सके । मुक्तिधाम में एक गैस शवदाह गृह पहले से ही संचालित है। इसके साथ ही नगरनिगम द्वारा लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में एक विद्युत शवदाह गृह भी संचालित किया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त द्वारा मुक्तिधाम में निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था को देखा तथा मुक्तिधाम को साफ व स्वच्छ रखने एवं पार्कों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जो डस्टबिन लगाए गए हैंए कचरा उन्हीं में डालें तथा वह निरंतर खाली होते रहें। नगर निगम आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान मुक्तिधाम में नगर निगम द्वारा संचालित हेल्पडेस्क के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यहां आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
