मप्र में ऑक्सीजन की किल्लत दूर होगी, पेटीएम लगा रहा प्लांट

नई दिल्ली. मप्र में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमितों के कारण से ऑक्सीजन कि समस्या बढ़ गयी है। जिस कारण से यहां पर ऑक्सीजन की आपूर्ति दूसरे राज्यों से की जा रही है। इसी क्रम में आज बोकारों से एक स्पेशल ट्रेन ऑक्सीजन टैंकर लेकर भोपाल पहुंची। लेकिन अब ऑक्सीजन की बढ़ती किल्लत को देखते हुए पेटीएम भी मदद को आगे आया हैं। कोरोना मरीजों को समय पर ऑक्सीजन मिल सके। इसलिये कंपनी प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट लगायेगी। इस बात की जानकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं दी। उन्होंने कहा कि कंपनी के मालिक विजय शेखर से मेरी बात हुई है। उन्होंने अगले 2-3 दिनों में 100 ऑक्सीजन कंसट्रेटर प्रदेश को देने की बात कही है और साथ ही ऑक्सीजन प्लांट भी लगाने की बात कही हैं।
आपको बता दें कि कंपनी ने भारत के लिये ऑक्सीजन नाम से एक पहल शुरू की है। इसके माध्यम से वह इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ा रही है और साथ कंपनी द्वारा 1000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के आयात के लिये ऑर्डर दे रखे हैं। इनका मूल्य लगभग 4 करोड़ रूपये होगा। कंपनी की तरफ से लोगों से चंदे के रूप में 10 करोड़ रुपए और जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।  पेटीएम फाउंडेशन आपूर्तिकर्ताओं के साथ 3000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आयात करने करने की योजना बनाई है।  इन्हें अस्पतालों क्लीनिक और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *