मानवाधिकार आयोग ने कमलाराजा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत पर कलेक्टर, जेएएच अधीक्षक से जवाब मांगा

ग्वालियर. ऑक्सीजन की कमी से जयारोग्य अस्पताल के कमलाराजा अस्पताल में नॉन कोविड मरीजों की मौत के मामले में अब मानवाधिकार आयोग ने कलेक्टर और जेएएच अधीक्षक से जवाब प्रतिवेदन मांगा है साथ ही पूछा है कि जब 100 मीटर की दूरी पर ऑक्सीजन टैकर रखा था इसके बाद भी वहां पहले से ऑक्सीजन के इंतजाम क्यों नहीं थे इतनी मौत के लिए कॉन जिम्मेदार है।
मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने मानव अधिकार हनन के पांच मामलों में संज्ञान लेकर संबंधितों से प्रतिवेदन मांगा है। इसमें एक दिन पहले ग्वालियर में कमलाराजा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत का मामला है। अब आयोग ने प्रदेश के पांच मामलों के साथ ग्वालियर के इस मामले को भी संज्ञान में लिया है और इस मामले में 3 मई 2021 तक कलेक्टर ग्वालियर और जेएएच अधीक्षक को अपना जवाब प्रतिवेदन पेश करना है। इसके बाद आयोग फैसला लेगा कि यहां किसकी लापरवाही थी।
गौरतलब है कि जब मरीज मर रहे थे उस समय ऑक्सीजन का टेंकर अस्पताल परिसर में ही खड़ा था। इस मामले में आयोग ने कलेक्टर एवं अधीक्षक, जयारोग्य अस्पताल ग्वालियर से 3 मई 2021 तक प्रतिवेदन मांगा है। आयोग ने इन अधिकारियों से यह भी पूछा है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की पहले से व्यवस्था क्यों नहीं थी यह भी स्पष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *