कोरोना संक्रमण से बचने के लिये लंग्स को स्वस्थ्य रखें, खूबे पिये गर्म पेय, खूब फल खायें और हेल्दी भोजन करें-डॉ. नरेन्द्र ठाकुर
ग्वालियर. लगातार घूमें, दिन में कम से कम दो बार योगाभ्यास और प्राणायाम, अनलोम विलोम, खूब जमकर खाये फल विटामिन सी से भरपूर तभी आपके लंग्स स्वस्थ्य रहेंगे तभी आप कोरोना वायरस के संक्रमण से बच पायेंगे यह कहना है चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. नरेन्द्र ठाकुर का।
लंग्स स्वस्थ्य रहेंगे
लंग्स संक्रमण के संबंध में डॉ. नरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि खाली पेट न रहें, अच्छा भोजन करें, जैसे कि खिचडी, दलिया आदि के अलावा विटामिन सी से भूरपूर खट्टे फल, संतरा, आंवला, मौसमी आदि फलों का सेवन करें।
संक्रमण बचें
डॉ. नरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि दिन भर गर्म पेय पियें चाय और गर्म पानी के साथ-साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें, मास्क लगाये और बार -बार हाथ धोये।
संक्रमित होने पर
सबसे पहले संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर कोरोना वायरस के लक्षण दिखें तो जांच करायें, 7 दिन लिये होम आइसोलेट रहें। डॉक्टर की सलाह से दवा लें।
