देश में कोरोना संक्रमण की सुनामी-24 घंटे में 3645 मौतें और 3.79 लाख नये केस
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और नये मामलोंमें तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान भारत में कोविड-19 के नये मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं और पिछले 24 घंटे में 3.79 लाख से अधिक नये मामले सामने आये हैं। जो महामारी की शुरूआत से लेकर अब तक सर्वाधिक संख्या हैं।
24 घंटे में 3645 मौतें और 3.79 लाख नये केस
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 79 हजार 257 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। जबकि इस बीच 3645 लोगों की जानें गयी है और इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ 83 लाख 76 हजार 524 हो गयी है। जबकि 2 लाख 4 हजार 832 लोग अपनी जांन गंवा चुके हैं।
