डीआरडीओ ने किया पाइथन मिसाइल का परीक्षण, आंखों से ओझल हो चुके टारगेट को भी कर देगी ध्वस्त
नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में चीन के नापाक मंसूबों को देखते हुए भारत अपने हथियारों के जखीरे में एक से बढ़कर एक नये शस्त्र शामिल करने जा रहा हैं। भारत अने अपने स्वदेशी लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट तेजस से हवा से हवा में कार करने वाली मिसाइल पाइथन का परीक्षण किया गया है। गोवा के आसमान में हुए परीक्षण में तेजी से भाग रहे है। दुश्मन के विमान को मिसाइल ने ध्वस्त कर दिया है।
5वीं पीढी की खतरनाक मिसाइल
रक्षासूत्रों के अनुसार टेस्ट की गयी पाइथन मिसाइल 5वीं पीढ़ी की हवा से हवा में मार करने वाली हैं। टेस्ट करने से पूर्व बेंगलुरू में तेजस में लगी एवियोनिक्स, फायर-कन्ट्रªोल रडार, मिसाइल वेपन डिलीवरी सिस्टम और फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम का परीक्षण किया गया। उसके बाद तेजस को गोवा में होने वाले ट्रायल में शामिल होने के लिये भेज दिया गया है। तेजस से कई किलोमीटर दूर ड्रोन को उड़ाया गया है। जो ऊपर नीचे औैर दायें-बायें डाइव लगाकर उड़ रहा था। तेजस से निकली पाइथन मिसाइल ने पैंतरेबाजी कर रहे ड्रोन को ढूंढकर मार गिराया।
चीन के लिए भारत का संदेश है ‘पाइथन’
भारत की यह सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि पूर्वी लद्दाख में चीन की सेनाओं के साथ उसका पिछले एक साल से गंभीर सैन्य तनाव चल रहा है। चीन ने इलाके में अपने करीब 50 हजार सैनिक तैनात कर रखे हैं। साथ ही आधुनिक फाइटर जेट, एयर डिफेंस, तोप और टैंक भी इलाके में इकट्ठे कर रखे हैं। उसके मुकाबले के लिए भारत ने भी बराबर की मात्रा में सैनिक और हथियार इलाके में तैनात कर रखे हैं।
दुश्मन के लिए बच पाना मुश्किल होगा
कई दौर की सैन्य वार्ताओं के बाद अब चीन की सेना ने देपसांग प्लेन, गोगरा और हॉट स्प्रिंग एरिया से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। जिससे चीन के कुटिल इरादे साफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में चीन के किसी भी दुस्साहस से निपटने के लिए भारत भी अपनी रक्षा तैयारियों को बढ़ा रहा है। भारत की लेटेस्ट मिसाइल पाइथन (Python Missile) ऐसा ही एक खतरनाक हथियार है। जो लद्दाख में चीन के लड़ाकू विमानों को हवा में ही खाक कर सकता है। इस मिसाइल की खास बात ये है कि लॉक कर देने के बाद ये नजरों से ओझल हो चुके विमान को भी ढूंढकर खत्म कर सकती है। ऐसे में चीन के विमानों का बच पाना नामुमकिन होगा।
