ग्वालियर में 3 ऑक्सीजन टैंकर आए

ग्वालियर. कोरोना के मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसको लेकर प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। ऑक्सीजन की कमी से मरीजों को परेशानी न हो इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा ऑक्सीजन के तीन टैंकर ग्वालियर मंगाए गए। इनमें से एक टैंकर मोदीनगर से आया है। यह टैंकर जेएएच में खाली किया गया। वहीं दो टैंकर बोकारो से आए है इन टैंकरों को अन्नपूर्णा रिफलिंग सेंटर में खाली कराया गया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों ऑक्स्ीजन की कमी के कारण कोरोना मरीजों के परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण अस्पतालों में भर्ती मरीजों की जान पर भी बन आई थी।
बुधवार को 3421 लोगों के सौंपल की रिपोर्ट आई इनमें से 920 नए संक्रमित निकले इसके बाद कुल संक्रमित का आंकड़ा 39177 हो गया है, गुरूवार के लिए 3602 सैंपल भेजे गए है। बता दें कि बुधवार को 40 संक्रमित की मौत हुई है इनमें से 29 ग्वालियर के है जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 667 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि 1147 संक्रमित डिस्चार्ज होकर अपने घर भी गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *