ग्वालियर के लिये 4 टैंकरों से 50 मीट्रिेक टन ऑक्सीजन पहुँचाई

ग्वालियर मध्यप्रेदश के विभिन्न शहरों में आज 28 अप्रैल को 540 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुँची। ट्रेन और टैंकरो के माध्यम से आने वाली ऑक्सीजन कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। राज्य सरकार के प्रयासों से आवश्यक माँग से अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति होना शुरू हो गई है। ऑक्सीजन लेकर आ रही ट्रेन और प्रत्येक टैंकर की ट्रेंकिंग भी की जा रही है।


ग्वालियर के लिये 4 टैंकरों से 50 मीट्रिेक टन, इंदौर के लिए 6 टैंकरों से 119.5 मीट्रिक टन, जबलपुर के लिए 3 टैंकरों से 53 मीट्रिक टन, रीवा के लिए 3 टैंकरो से 47 मीट्रिक सागर के लिए 2 टैंकरो से 30 मीट्रिक टन, कटनी के लिए 2 टैंकरो से 15 मीट्रिक टन, शहडोल के लिए एक टैंकर से 10 मीट्रिक टन,छिंदवाड़ा के लिए एक टैंकर से 16.5 मीट्रिक टन, रतलाम के लिए एक टैंकर से 16.5 मीट्रिक टन, दतिया के लिए एक से 5 मीट्रिक टन, खण्डवा के लिए एक टैंकर से 10 मीट्रिक टन, उज्जैन के लिए 2 टैंकरों से 26 मीट्रिक टन, शिवपुरी के लिए एक टैंकर से 4.5 मीट्रिक टन, छतरपुर के लिए एक टैंकर से 4.5 मीट्रिक टन, मंडीदीप रायसेन के लिए एक टैंकर से 10 मीट्रिक टन और सतना जिले के लिए एक टैंकर से 6.2 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुँचाई गई।
माँग से अधिक हो रही ऑक्सीजन आपूर्ति
इसी तरह जरूरत के आधार पर ग्वालियर में 43.7 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत के विरूद्ध 50 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित की गई है। इनमें से 17 मीट्रिक टन बोकारो से, 18 मीट्रिक टन मोदीनगर से और 15 मीट्रिक टन भिलाई से आई। जबलपुर में 47 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है, जबकि 53 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित की गयी है। इसमें से 11 मीट्रिक टन ऑक्सीजन बोकारो, 21.2 मीट्रिक टन आर.एस.पी और 20.68 मीट्रिक टन ऑक्सीजन बी.एस.पी भिलाई से आई।

निगमायुक्त ने देखें तीनों ऑक्सीजन प्लांट
कोविड मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा स्वयं निरंतर ऑक्सीजन प्लांटों एवं ऑक्सीजन वितरण की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी के तहत निगमायुक्त श्री वर्मा ने पिंटोपार्क एवं हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित तीनों ऑक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण किया तथा ऑक्सीजन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। तीनों ऑक्सीजन प्लांट से व्यवस्थित तरीके से हॉस्पिटलों को ऑक्सीजन वितरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *