हुरावली में 40 बैड का आईसोलेशन सेंटर तैयार : 30 अप्रैल से प्रारंभ होगा

ग्वालियर कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और प्रभावितों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हुरावली में 40 बैड का आईसोलेशन सेंटर तैयार किया गया है। यह सेंटर 30 अप्रैल से प्रारंभ होगा। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के नेतृत्व में तैयार किए गए इस आईसोलेशन सेंटर में कोविड मरीजों को बेहतर उपचार एवं व्यवस्थायें उपलब्ध कराई जायेंगीं।
हुरावली में तैयार किए गए आईसोलेशन सेंटर का क्षेत्रीय सांसद विवेक शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी अविनाश शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने पूर्व विधायक के साथ अवलोकन किया और आईसोलेशन सेंटर में की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सेंटर कोरोना मरीजों के आईसोलेशन में बड़ी मदद करेगा।
क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि यह आईसोलेशन सेंटर कोविड मरीजों की देखभाल में संजीवनी का कार्य करेगा। कलेक्टर ने आईसोलेशन सेंटर में सभी प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने आईसोलेशन सेंटर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *