ऊर्जामंत्री के दखल के बाद 9 घंटे रखे शव को परिजनों को दिया, असंवेदनशीलता हद हो गयी
ग्वालियर. आपदा के दौर में निजी अस्पताल एक-एक रूपये के लिये लोगो को परेशान कर रहे हैं। प्रायवेट हॉस्पिटल प्रबंधन असंवेदनशील हो चुका है। ग्वालियर के लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित महेश्वरी नर्सिंग होम में महज 30 हजार रूपये के लिये कोविड़ पॉजिटिव के शव को परिजन को नहीं सौंपा गया। बाहर मृतक का पिता और अन्य परिजन बिलखते रहे। लेकिन अस्पताल प्रबंध बिना बिल चुकाये शव देने को तैयार नहीं था। बुधवार की दोपहर 3 बजे जब ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह और एडवोकेट अतिसुन्दरसिंह ने हस्तक्षेप किया तो हॉस्पिटल प्रबंधन ने शव ले जाने दिया गया।
क्या है पूरा मामला
दतिया सेवढ़ा निवासी हरिओम पटेल (28) पुत्र पित्तर सिंह पटेल को करीब 6 दिन पहले परिजन तबीयत बिगड़ने पर ग्वालियर लेकर आए थे। यहां माहेश्वरी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। परिजन बल्लू पटेल ने बताया कि 6 दिन पहले डॉक्टर ने उसे सामान्य प्ब्न् में भर्ती किया था। हरिओम के लंग्स और लीवर में इंफेक्शन बताया गया था। 3 दिन पहले हरिओम को संक्रमित आने पर कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। इस समय हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया था कि हर दिन का 10 हजार रुपए खर्च आएगाए लेकिन कोविड वार्ड में भर्ती करने के तीसरे दिन बुधवार की सुबह 6 बजे हरिओम की मौत हो गई। जब परिजन ने शव को ले जाना चाहाए तो डॉक्टरों ने 63 हजार का बिल थमा दिया।हरिओम के पिता ने समझाया कि वह गरीब परिवार से है। उसके पास इतना रुपया नहीं है। 33 हजार रुपए वह पहले ही जमा कर चुका है। अब उसके पास एक भी पैसा नहीं है। इस पर नर्सिंग होम प्रबंधन ने शव को नहीं ले जाने दिया। यह पता चलते ही वहां हरिओम के स्थानीय रिश्तेदार भी आ गए। हॉस्पिटल प्रबंधन से गुहार लगाईए लेकिन 30 हजार रुपए बकाया को लेकर शव नहीं दिया गया।बुधवार की सुबह 6 बजे मौत की खबर मिलने के बाद दोपहर के 3 बजे तक परिजन संघर्ष करते रहे। इसके बाद मृतक के रिश्तेदार कमल सिंह पटेल वहां पहुंचे। उन्होंने भी डॉक्टरों से बात कीए लेकिन बिना भुगतान डॉक्टर शव को देने के लिए तैयार ही नहीं थे।
ऊर्जामंत्री के कहने के बाद माना अस्पताल प्रबंधन
ज्ब सुबह से शव अस्पताल में पडे़-पड़े 9 घंटे बीत गये तो कमलसिंह पटेल ने ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर को मामले से अवगत कराया और साथ ही एडवोकेट अतिसुन्दरसिंह भी मौके पर पहुंच गये। ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह ने मामले में महेश्वरी नर्सिंग होम के प्रबंध से बात की। ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह के कहने पर अस्पताल प्रबंधन माना और शव देने के लिये तैयार हुआ। दोपहर 3 बजे परिजन को शव मिला और इसकेबाद कोविड़ गाइडलाइन के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया।
