महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई
मुंबई. पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगाने का असर अब दिखना शुरू हो गया है। राज्य का कोरोना ग्राफ धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। बीते 24 घंटों की बात करें तो यहां कोरोना के 48700 नए मरीज मिले जबकि 524 मरीजों की मौत हो गई।
1 दिन में 71736 मरीज ठीक हुए
एक दिन में 71736 मरीजों को कोरोना से जंग जीतने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते है कि महाराष्ट्र में अभी तक कुल 43 लाख 43 हजार 727 कोरोना मरीज मिल चुके है। इसमें से 36 लाख 1 हजार 796 मरीज ठीक हो गए है जबकि 65 हजार 284 लोगों की मौत हो गई है और 6 लाख 74 हजार 770 मरीज अभी भी अस्प्ताल और होम क्वारंटीन में रहकर अपना इलाज करा रहे है।
पबंदियों का असर देश की आर्थि राजधानी मुंबई में नजर आया है। पहले रोजाना नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9 हजार के पास पहुंच जाता था लेकिन अब ये 4 हजार से नीचे आ गया है। बीते 24 घंटे में यहां 3876 कोरोना के नए मरीज मिले है जबकि 70 लोगों की मौत हो गई है इसके अलावा 9150 मरीजों को कोरोना से जंग जीतने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
