सलासर में लगी आग, लाखों का माल खाक
ग्वालियर. सोमवार की सुबह 4 बजे सिटी सेंटर स्थित सालासर मॉल की दूसरी मंजिल पर बने एक शोरूम में भीषण आग लग जाने से इसमें रखा लाखें का सामान जलकर खाक हो गया वहीं बिल्डिंग को भी क्षति पहुंची है। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना हालात बेहद खतरनाक हो सकते थे क्योंकि इसी शोरूम से लगी कई महंगें सामान की दुकानें भी है आग की लपटें वहां तक पहुंचने लगीं थी।
बता दें कि इन दिनों कोरोना कर्फ्यू के कारण बाजार बंद है ऐसे में यहां तैनात चौकीदार भी बाहर आकार सो गए थे पहले तो यहां से धुआं उठा लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं चली जब मॉल से आग की लपटें उठने लगी तो चौकीदारों की नींद टूटी और उन्होंने इसकी सूचना पहले शोरूम संचालक फिर फायर ब्रिगेड को दी तब तक आग बेकाबू हो चुकी की, आग की जानकारी मिलते ही अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए जिससे यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग कैसे लगी इसका कोई भी कारण दमकल विभाग नहीं बता सका है लेकिन वह आगजनी से बड़े नुकसान की बात जरूर कह रहा है। वहीं गनीमत यह रही कि आग मॉल में आगे नहीं फैली वरना हादसा बेहद भयावह हो सकता था।
