विद्युत बिल वितरण, मीटर रीडिंग एवं पोल से पोल बिजली चोरी चेकिंग तत्काल रोक लगाई जाये- क्षेत्रीय सचिव
ग्वालियर. मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन इंटक के क्षेत्रीय सचिव व मध्यप्रदेश इंटक के प्रदेश संगठन मंत्री एलके दुबे के संज्ञान में आया है कि इस वैश्विक महामारी कोविड 19 संक्रमण के भयावह मंजर के चलते ग्वालियर सहित क्षेत्र के बहुत से विद्युत कर्मचारी कोरोना पॉजटिव हो गये है एवं कई कर्मचारी कोविड 19 संक्रमण के कारण असमय काल के गाल में समा गये है इन सभी हालातों के बाद भी घर घर जाकर विद्युत बिल वितरणए मीटर रीडिंगए एवं पोल से पोल बिजली चोरी चेकिंग जैसे कार्य के लिए विद्युत अधिकारी कर्मचारियों को दबाब बनाया जा रहा है यह इस समय के हालातों को देखते हुए बहुत ही चिंतनीय है एवं यह अधिकारी कर्मचारियों व उपभोक्ता हित में उचित नही है। साथ ही अनिवार्य सेवा में कार्यरत विद्युत कर्मचारियों की सुरक्षा व सावधानियों के सम्बंध में मुख्य महाप्रबंधक इंजी. राजीव गुप्ता से फोन के माध्यम से विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमहाप्रबंधक द्वारा एलके दुबे को बताया कि कोविड 19 संक्रमण से कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु सभी वृत्तों को देने के लिए 60.60 हजार की राशि प्राप्त हुई है इस राशि से जोन वितरण केन्द्र के अंतिम छोर में पदस्थ सभी कर्मचारियों के सुरक्षा में लगाया जाएगा यदि राशि की आवश्यकता और ज्यादा पड़ती है तो सम्बंधित वृत्तों के महाप्रबंधकों के द्वारा प्रपोजल देने पर तो तुरन्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी कम्पनी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बडी जबाब दारी के साथ तत्पर है। संगठन को आश्वस्त किया गया कि मीटर रीडिंगएबिल वितरणए पोल से पोल बिजली चोरी चेकिंग जैसे कार्यों में भी शीघ्र बदलाव किया जायेगा।
कर्मचारी हित में आश्वस्त करने के लिए संगठन धन्यवाद प्रेषित करता है साथ ही आशा करता है कि बिल वितरण, एरियर वसूली, बिजली चोरी चेकिंग जैसे कार्यों में तत्काल रोक लागाई जाएगी जिससे अधिकारी कर्मचारी सतत् विद्युत व्यस्था बनाये रखने में ध्यान केन्द्रित कर सकें व अपने आपको कोविड 19 संक्रमण से भी बचाव कर सकेगें।
