वैक्सीनेशन के लिये ऑनलाइन ही होगा रजिस्ट्रेशन, 18 वर्ष से अधिक 16 लोगों को 1 मई से लगना है टीका
ग्वालियर. 18 वर्ष अधिक उम्र वालों को 1 मई से वैक्सीन लगनी है। ग्वालियर जिले में 18 वर्ष या इससे ज्यादा आयु के 19 लाख लोग हैं। इससे पहले 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 3 लाख लोगों को टीका लग चुका है बाकी 16 लाख के लिये 4 दिन बाद वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। इससे पहले ही वैक्सीन डोज का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार तक जिले में कुल 20 हजार डोज बचे हैं। सोमवार की शाम तक यह और कम हो जायेंगे। ऐसे में नई खेप जब तक नहीं आती है, 1 मई से होने वाले महावैक्सीनेशन पर संकट मण्डरा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि एक या दो दिन में वैक्सीन की डिमांड पूरी जायेगी।
रजिस्ट्रेशन प्री कराना होगा
जिले में वैक्सीनेशन के लिये 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को सीधे सेंटर पर पहुंचकर ऑफलाइन या स्पॉट रजिस्ट्रªशन की सुविधा नहीं मिलेगी। इसलिये 1 मई को उन्हीं को वैक्सीन लगेगी, जिन्होंने प्री रजिस्ट्रेशन करा लिये हैं। रजिस्ट्रेशन के साथ ही उनको वैक्सीनेशन सेंटर, नम्बर आदि मोबाइल नम्बर पर उपलब्ध हो जायेगा।
इस बार पहले कराना हो रजिस्ट्रेशन
अभी तक हम गाइडलाइन आने का इंतजार कर रहे हैंए लेकिन फिर भी 1 मई को उन्हीं 18 साल ़ उम्र वालों को वैक्सीन लगेगी जिन्होंने प्री रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जल्द वैक्सीन की डिमांड पूरी हो जाएगी।
डॉ आरके गुप्ता, जिला वैक्सीनेशन ऑफिसर
