शनिवार को ग्वालियर में मिले 1250 संक्रमित, गृहमंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट किया निरीक्षण, पहली बार एक दिन में मौत का अर्द्धशतक

ग्वालियर. शुक्रवार-शनिवार की रात ग्वालियर में ऑक्सीजन को लेकर मचे हाहाकार का असर शनिवार को कोरोना से मौत होने वालों के आंकड़े पर दिखाई दिया हे। सरकारी आंकड़े की माने तो 12 लोगों की मौत हुई है। लेकिन असल में 53 संक्रमितों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई है। इनमें से अकेले लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में ही 41 कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार किया गया है। 53 मौत में से 38 ग्वालियर के हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब संक्रमितों की मौतों का अर्द्धशतक लगा है और साथ ही शनिवार को 1250 नये संक्रमित भी मिले हैं। हर दिन के साथ के हालात डरावने होते जा रहे हैं। शनिवार की रात को भी लिंक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की खबर पर विधायक प्रवीण पाठक व अन्य अधिकारी वहां पर पहुंच गये हैं। जिला प्रशासन ने तत्काल वहां ऑक्सीजन उपलब्ध कराया है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी ऑक्सीजन के प्लांट पर पहुंचकर वहां स्थिति का जायजा लिया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्लांट के निरीक्षण के बाद कहा कि ग्वालियर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है इसकी कमी नहीं आने दी जायेगी।
जमीन पर शव जलाने पड़ रहे हैं
कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे मप्र को अपनी चपेट में ले लिया है। मप्र में तो हालत हर दिन के साथ बदतर होते जा रहे हैं। लगातार कोरोना संक्रमित सामने आने के बाद मप में ऑक्सीजन संकट गहरा गया है। ऑक्सीजन की कमी से पूरे प्रदेश सहित ग्वालियर में भी लोग दम तोड़ रहे हैं। लगातार कोविड हॉस्पिटल में बेड की संख्या घटती जा रही है। प्रदेश के महानगरों में ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर व इन्दौर में तो स्थिति बेहद खराब होगयी है। यहां मुक्तिधाम में शव जलाने के लिये जगह तक नहीं है। शनिवार को 1250 कोरोना संक्रमित सामने आये हैं। जबकि 53 की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इनमें से 38 ग्वालियर के बताये जा रहे हैं। जिस वजह से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के चबूतरे कम पड़ गये है। जमीन पर शव जलाने पड़े हैं।
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा
शनिवार की रात ऑक्सीजन की स्थिति पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है और साथ ही तानसेन इंडस्ट्रियल एरिया में अन्नपूर्णना इंडस्ट्रीज में पहुंचकर ऑक्सीजन की स्थिति देखी। गृहमंत्री ने कहा है कि हम युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहे हैं किसी को ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे। सभी से अपील की है कि वह धैर्य रखें।

अभी ऑक्सीजन की स्थिति

शहर में ऑक्सीजन की स्थिति के बारे में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि जिले में विभिन्न माध्यम से 41.288 टन ऑक्सीजन प्राप्त हुई थी। जिनमें से 23 अप्रैल को 29.126 टन ऑक्सीन शासकीय व निजी अस्पतालों को वितरित की गई थी। लगभग 12.162 टन हमारे पास है जिसे जरूरत के आधार पर वितरित किया जा रहा है। सभी से निवेदन है कि वह ऑक्सीजन को जरूरत के हिसाब से खर्च करें और ओवरडोज न मांगे।

शहर के मुक्तिधाम पर एक नजर

शहर के मुक्तिधाम 24 अप्रैल को कितने शव पहुंचे कोविड गाइडलाइन से अंतिम संस्कार हुआ
लक्ष्मीगंज 43 41
चार शहर का नाका हजीरा 15 06
हरिशंकरपुरम 06 06
मुरार 13 00

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *