एलएनआईपी में बना 100 बेड का कोविड सेंटर
ग्वालियर. कोरोना से जंग में मरीजों को आसरा देने अब मदद के हाथ लगातार बढ़ रहे है। अब लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के बेडमिंटन हॉल में 100 बिस्तारों का कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। इस सेंटर के सूत्रधार जीवाजी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजू कुकरेजा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, डॉ एएस भल्ला व भाजपा नेता सुरेंद्र शर्मा ने संकल्प जताया है कि आवश्यकता पड़ने पर इसे एक हजार बिस्तर तक ले जाने की योजना है। सेंटर में फिलहाल तीन बेड की व्यवस्था की गई है।
शहर में ऑक्सीजन सप्लाई की स्थिति सुधरने पर ऑक्सीजन बेड़ों की संख्या भी जाएगी। जिला प्रशासन के हरी झंडी मिलते ही यहां संक्रमितों का भर्ती करना शुरू कर दिया है। सेंटर का संचालन संस्कार भारती व जिला भाजपा की निगरानी में होगा। डॉ. भल्ला ने बताया कि फिजिकल कॉलेज में बने इस कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों का उपचार करने डॉक्टर के अलावा 24 घंटे पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। विजिट के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों को भी बुलाया जाएगा। यहां जिन संक्रमितों के घरों पर आइसोले होने की व्यवस्था नहीं होगी उन्हें भर्ती किया जाएगा। लेवल-2 यानी जिन मरीजों को केवल आक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता है उन्हें भी बेड की उपलब्धता पर भर्ती किया जाएगा।
