नरेंद्र सिंह तोमर के प्रयासों से एक ओर 18 एमटी का ऑक्सीजन गैस टैंकर सुबह तक ग्वालियर पहुचेगा
पलवल से निकला टैंकर रात्रि 1 बजे के आस पास
ग्वालियर 24 अप्रेल ग्वालियर में आ रही लगातार ऑक्सीजन गैस आपूर्ति की समस्या से चिंतित केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रेल मंत्री पीयूष गोयल और आईनॉक्स कंपनी के चेयरमैन पवन जैन से चर्चा कर एक ओर 18 एमटी का ऑक्सीजन गैस टैंकर ग्वालियर को अति शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए चर्चा की, जिसके परिपालन में तत्काल आईनॉक्स के चेयरमैन पवन जैन ने एक ओर ऑक्सीजन गैस टैंकर ग्वालियर को उपलब्ध कराया है, जो मोदीनगर उत्तर प्रदेश से निकला है ओर सुबह तक ग्वालियर पहुचेगा।
उल्लेखनीय है कि कल रात भर जिस तरह से ऑक्सीजन गैस की बड़ी दिक्कत को देखते हुए आज सुबह एक 18 एमटी ऑक्सीजन गैस टैंकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने ग्वालियर को उपलब्ध कराया था जिससे कि आज दिनभर गैस आपूर्ति निरंतर जारी रही।
