कोरोना में रेमडेसिविर कितना कारगर है? एक्सपर्टो ने बताई हकीकत
जयपुर. राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच ऑक्सीजन के बाद यदि किसी चीज की सबसे अधिक डिमांड है तो वह है रेमडेसिविर इंजेक्शन । क्या हर संक्रमित मरीज को रेमडेसिविर इंजेक्शन लगवाना जरूरी है? क्या रेमडेसिविर के बिना कोई कोरोना संक्रमित मरीज सही नहीं हो सकता है? क्या रेमडेसिविर इंजेक्शन ही कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचा सकता है? ऐसे कई सवा हैं, जो कोरोना संक्रमित और उनके परिजनों को इन दिनों परेशान कर रहे हैं।
रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत?
कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब जानने के लिये हमने बात की विशेषज्ञाों से और उनसे जानने कोरोना के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत के बारे में विशेषज्ञों का मानना है कि हर कोरोना संक्रमित मरीज को रेमडेसिविर इंजेक्शन लगवाने की जरूरत नहीं है। आप भी जाने रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत के बारे में।
‘रेमडेसिविर जीवन रक्षक दवा नहीं’
इस स्थिति में देना चाहिए रेमडेसिविर
डॉ. सुधीर भंडारी के मुताबिक पहले सप्ताह में ऑक्सीजन लेवल कम (90 से 91) होने के साथ-साथ 6 मिनट चलने (6 मिनट वॉक टेस्ट) से सेचुरेशन 4 से 5 प्रतिशत घटता है, तेज बुखार होता है। लंग्स में सीटी स्कोर 8 से अधिक हो, साइटोकाइन मार्क्स बढ़े हुए हों, लिम्फोसाइट व पोलीमॉर्फ का अनुपात 3.5 से अधिक हो, इयोसिनोफिल 0 प्रतिशत हो, जो कि हाई वायरल इंफेक्शन इंडीकेट करता है तो रेमडेसिविर देना चाहिए अन्यथा यह जीवन रक्षक दवाई नहीं है।
