ग्वालियर में ऑक्सीजन में अटकी सांसें, अटेंडेंटो ने किया कहीं पर हंगामा तो कहीं धरना दिया

ग्वालियर. अस्पताल में भर्ती मरीजों की सांसें ऑक्सीजन में अटकी हुई है जब तक उन्हें बाहर से ऑक्सीजन मिलती रहेगी तब तक उनकी सांसें चलती रहेंगी। शनिवार की सुबह होते ही निजी अस्पताल संचालकों ने फिर भर्ती मरीजों को इलाज देने से हाथ खड़े कर दिए। अटेंडेंटों को बताया कि चंद घंडी की ऑक्सीजन बची है यदि इंतजाम नहीं हुआ तो कभी भी मरीज की जान जा सकती है इसलिए अपने मरीजों को किसी दूसरे अस्पताल लेकर जाओ इसको लेकर मरीजों के अटेंडेंटों में अस्पताल व जिला सरकार के प्रति आक्रोश फूट पड़ा।
वेदांश अस्पताल में अटेंडेंटो ने स्टाफ के साथ धक्का मुक्की कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा इसके बाद एक के बाद एक अस्पताल में ऑक्सीजन का संकट खड़ा होता चला गया। तब हॉस्पिटल रोड पर अटेंडेंटो ने रास्ता जाम कर चार पाई डालकर धरना दे दिया इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिस की गाडि़यों से अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचना शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *