एयरपोर्ट, स्टेशन व बस स्टेण्ड पर यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिये लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

ग्वालियर कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कौशलेन्द्रविक्रम सिंह ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टेण्ड पर पहुँचने वाले आगुंतकों की स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग के लिये वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की है। इन अधिकारियों द्वारा मेडीकल स्टाफ के जरिए यात्रियों की स्क्रीनिंग की जायेगी।
अपर जिला दण्डाधिकारी रिंकेश वैश्य से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिविल एयरपोर्ट महाराजपुरा पर यात्रियों की स्क्रीनिंग कराने की जवाबदेही उपायुक्त वाणिज्यकर एमकुमार को सौंपी गई है। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर सहायक श्रम आयुक्त श्रीमती संध्या सिंह, बस स्टेण्ड पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनोज पाटीदार, बस स्टेण्ड स्टेशन रोड़ और उप संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास आनंद बड़ोनिया झाँसी रोड़ बस स्टेण्ड पर अधीनस्थ अमले के माध्यम से यात्रियों की स्वास्थ्य जाँच व स्क्रीनिंग करायेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इन चारों स्थानों पर चिकित्सक व पैरामेडीकल स्टाफ की आवश्यक उपकरणों सहित नामजद ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *