ठाठीपुर में न कटे पेड़ और रहवासियों का हो विस्थापन की मांग को लेकर निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन
ग्वालियर. ठाठीपुर में पुर्नघत्वीकरण परियोजना में आने की वजह से 4 हजार 121 पेड़ काटे जायेंगे। लेकिन निगमायुक्त ने महज 700 पेड़ काटे जायेंगे और 7 हजार पेड़ जायेंगे इसी वजह को लेकर भारत हितरक्षा अभियान के सदस्यों ने निगमायुक्त को भूल सुधार की मांग को लेकर बाल भवन को लेकर निगमायुक्त शिवम वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दें सुबह 11 बजे भारत हितरक्षा अभियान के सदस्यों के आव्हान पर ठाठीपुर के रहवासी बड़ी तादाद में एकत्रित होकर पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहे थे । भारत हित रक्षा अभियान के लोगों का कहना कि कोई ऐसा बीच का रास्ता निकल आये और पेड़ भी न काटे जाये और वहां बैरकों और सरकारी आवासों में रह रहे कर्मचारियों का विस्थापन किया जाये।
