बीच सड़क पर उत्पात मचा रहे 2 सांडों ने मोटरसाईकिल को मारी टक्कर, 3 दिन तड़ते बालक ने तोड़ा दम

ग्वालियर. मप्र की स्मार्टसिटी ग्वालियर में साड ने एक मोटरसाईकिल सवार की जिन्दगी छीन ली। सड़क पर उत्पात मचा रहे 2 सांड ने मोटरसाईकिल सवार को चपेट में ले लिया । सांड की टक्कर से मोटरसाईकिल सवाल सड़क पर लहराया। उसे दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। घटना 3 दिन पूर्व गिरवाई में हाइवे रोड की है। घायल को जेएएच में भर्ती कराया गया था। यहां 3 दिन जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए मोटरसाईकिल सवार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और साथ ही मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
बेलदारों का पुरा निवासी 19 वर्षीय गौतम जाटव पुत्र भगवान सिंह जाटव गिरवाई में एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। सोमवार को वह घर से अपनी बाइक लेकर शीतला माता मंदिर पर दर्शन करने के लिए निकला था। पीछे दूसरी बाइक पर उसका चचेरा भाई सूरज था। गौतम थोड़ा तेज चला रहा था तो कुछ आगे निकल गया। गिरवाई थानाक्षेत्र स्थित हाइवे पर श्रडक् हॉस्पिटल के पास 2 सांड सड़क पर लड़ रहे थे। तभी पास से गुजरे गौतम की बाइक को एक सांड ने टक्कर मार दी। उसकी बाइक लहराते हुए सड़क पर दूसरी तरफ पहुंची और एक अन्य वाहन की टक्कर से वह सड़क पर सिर के बल गिरा। घटना के बाद पीछे आ रहे भाई ने उसके घायल होने पर गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां 3 दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद गौतम हार गया। गुरुवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मामला दर्ज कर लिया है।
आवारा जानवरों नहीं पकड़ता नगरनिगम
सड़क पर वाहनों से अधिक सांड और गाय दिखाई पड़ते हैं। नगरनिगम को चाहिये कि आवारा सांड व गाय को गौशला में भर्ती करायें, लेकिन नगरनिगम का दस्ता अन्य कार्यो में जुटा रहता है जब कोई हादसा हो जाता है तो एक दो दिन अभियान चलाकर कार्यवाही करता है और भूल जाता है उसके बाद फिर कार्यवाही बंद हो जाती है। नगरनिगम की लापरवाही की सजा सड़क पर आम इंसान भुगत रहे हैं।
आवारा सांड,  गाय बन रहे मौत का कारण
शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा गाय और सांड आए दिन लोगों को घायल कर रहे हैं। बीते एक साल में सांड की टक्कर से यह 5 वीं मौत हैए जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। 10 दिन पहले ही सड़क पर घूमने निकले 60 वर्षीय वृद्ध को सांड ने टक्कर मारी थी 2  दिन बाद वृद्ध झम्मन कुशवाह की मौत हो गई थी। फरवरी 2021 में कंपू में प्ळ ऑफिस के पास सांड की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *