शताब्दी एक्सप्रेस ग्वालियर पहुंचे बीएसएफ के आईजी राजाबाबू सिंह सीधे टेकनपुर के लिये रवाना, टेकनपुर में 2 दिन कामकाज का निरीक्षण करेंगे
ग्वालियर. बीएसएफ में निरीक्षण के लिये 2 दिवसीय यात्रा पर बीएसएफ के आईजी राजाबाबू सिंह शुक्रवार की सुबह शताब्दी एक्सप्रे से दिल्ली से ग्वालियर आये है और वह यहां से टेकनपुर के लिये रवना हो गये हैं। इस बीच उन्होंने पत्रकारों से बातचीत नहीं की है। वहां उन्हें 2 दिन रूककर बीएसएफ के सभी यूनिट का निरीक्षण करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने कुछ यूनिट में जाकर कामकाज भी देखा है। हाल ही में बीएसएफ के आईजी के पद पर पदस्थ किया गया है और वह ग्वालियर जोन में आईजी और एडीजी बतौर पदस्थ रहें हैं।
2 दिवसीय यात्रा पर ग्वालियर पहुंचे
हाल ही में बीएसएफ के आईजी पद पर पदस्थ हुए राजाबाबू सिंह शुक्रवार की सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 1 पहुंचे तो उनकी अगवानी एएसपी सत्येन्द्र तोमर, टीआई पड़ाव विवेक अष्ठाना के अलावा समाजसेवी और पत्रकारगण मौजूद थे। यहां कुछ स्थानीय लोग और मीडियाकर्मी भी पहुंचे। लेकिन बीएसएफ के आईजी ने प्रोटोकॉल के चलते कुछ भी कहने से मना कर दिया है। यहां से बीएसएफ के वाहन में वह सीमा सुरक्षा बली टेकनपुर अकादमी के लिये रवाना हो गये हैं। शुक्रवार और शनिवार को वह वहीं पर ठहरेंगे और विभिन्न यूनिट का निरीक्षण करेंगे।शुक्रवार की दोपहर बीएसएफ के अधिकारियों से मुलाकात कर कुछ यूनिट में जाकर कामकाज देखा हैं।
सामाजिक कार्यो के लिए रहे हैं चर्चित
BSF के IG बनने से पहले राजाबाबू सिंह ग्वालियर जोन के IG भी रह चुके हैं। यहां वह IG रहने के दौरान प्रमोट होकर ADGP हो गए थे। इसके बाद भाजपा सरकार आते ही उनका ट्रांसफर हो गया था। ग्वालियर में अपने कार्यकाल के दौरान राजाबाबू सिंह ने कई सामाजिक कार्यो को बढ़ावा दिया थ। इसमें पौधा रोपण और गीता वितरण के कार्य काफी सराहनीय रहे थे। जेल में बंदियों को गीता वितरण कर पाठ कराने की पहल पूरे प्रदेश में काफी चर्चित रही थी।
