अब ग्वालियर, उज्जैन के साथ विदिशा, नरसिंहपुर में भी रविवार को लॉकडाउन

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच 7 शहरों के बाद अब उज्जैन, ग्वालियर के साथ विदिशा, नरसिंहपुर व सौंसर में भी रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले सरकार ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन लगाया इसके बाद खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा और रतलाम में भी रविवार को लॉकडाउन लागू कर दिया है।
अब मध्य प्रदेश के 12 शहरों में रविवार को लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में यह फैसला किया और लोगों ने अपील की कि त्योहार घर पर ही मनाएं। इससे पहले बढ़ते संक्रमण पर सीएम शिवराज ने कहा था कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। महानगरों की स्थितियां बिगढ़ रही है। कई उपाय हमने किए है लेकिन यह लोगों की जिंदगी का सवाल है। आज शाम को कोरोना समीक्षा कर रहा हूं, उन्होंने कहा कि आपातकाल का समय है मर्यादा जरूरी है। मैं घर पर त्यौहार मनाने की अपील सबसे करता हूं और जरूरत पड़ी तो आपात धर्म का पालन करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *