विश्वजल दिवस-वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन करते हुए प्रद्युम्नसिंह ने पूछा कबतक मिलेगा पानी जबाव 20 अप्रैल से सप्लाई किया जायेगा शुद्ध पेयजल
ग्वालियर. गर्मियों में मेरे शहर को भरपूर पानी मिले और कोई भी प्यासा नहीं रहेगा। हर गली और मोहल्ले में पीने के लिये शुद्ध जल पहुंचेगा। सोमवार को विश्व जलदिवस पर ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने जलालपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन करते हुए कहीं और साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी सप्लाई का काम जल्द शुरू कर दिया जाये। गर्मियों में एक भी नागरिक शुद्ध पेयजल के लिये परेशान नहीं होना चाहिये और इसके साथ ही उन्होंने सीवेज वाटरट्रीटमेंट प्लांट को भी देखा।
![]()
20 अप्रैल तक ग्वालियर और मुरार विधानसभा पानी पहुंचेगा
सोमवार की सुबह ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी के साथ जलालपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट व सीवर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे और यहं पर चल रहे कार्यो को देखा। निरीक्षण के बीच उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अभी तक प्रोग्रेस की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से पूछा कि इस प्लांट से हम शहर को कब तक पानी देने लगेंगे तथा इस प्लांट से किस किस जगह पानी पहुंचाया जायेगा। इस पर एसई आरएलएस मौर्य ने बताया कि 20 अप्रैल तक हम प्लांट से पानी सप्लाई कर टंकियों को भरने लगेंगे। इसके साथ ही इस प्लांट से ग्वालियर विधानसभा और मुरार विधानसभा में पानी दिया जायेगा।
