कट्टा अड़ाकर बदमाशों ने भाई बहन को लूटा, डम्पर ने युवक के भाई बहन को कुचल दिया

ग्वालियर. एक युवक के साथ दर्दनाक घटना घटित हुई। पहले बदमाशों ने उसे लूटा और बाद में हादसे में उसने भाई और बहन को खो दिया। लूट के बाद युवक की बहन और भाई मदद के लिये आये थे। थाने में शिकायत के बाद वापिस लौट रहा था। इसी बीच तेज र्फ्तार डम्पर ने मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। ड्रायवर नहीं रूका और भागने के चक्कर में युवक के बहन-भाई को डम्पर के पहिये के नीचे रौंद दिया।
शरीर से पहिया गुजरने के कारण मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। यह दिल दहला देने वाली घटना भिण्ड के गोहद स्थित जखारा गांव में हुई है। जबकि लूट ग्वालियर के हस्तिनापुर और भिण्ड के गोहद सीमा पर भयपुरा में हुई थी। युवक ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने और इसे हादसा नहीं हत्या बताया है। गोहद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला
उपनगर मुरार के श्रीनगर कॉलोनी निवासी दीपेश गोयल पुत्र कमलेश गोयल रविवार को अपनी बाइक से गोहद भिंड के हरियापुरा गांव आया था। यहां उनके फूफा रहते हैं। फूफा ने उसे उसे भैंस खरीदने के लिए 85 हजार रुपए दिए थे। रुपए लेकर दीपेश वापस मुरार के लिए निकला था। भिंड के गोहद और ग्वालियर के हस्तिनापुर गांव की सीमा भयपुरा पर में बाइक सवार 4 बदमाशों ने उसे रोक लिया। कट्टा अड़ाकर बदमाशों ने बाइक, 85 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। जब उसने विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने दीपेश की पिटाई भी की। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोहद (भिंड) व हस्तिनापुर थाना (ग्वालियर) पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद बदमाशों की सर्चिंग की। लेकिन किसी थाने की पुलिस ने भी मामला दर्ज नहीं किया।

लूट के बाद भाई-बहन को भी खोया
सोमवार को दीपेश की मदद के लिए उसका भाई रोहित गोयल (22) और बहन प्रियंका गोयल (24) उसकी मदद के लिए पहुंचे। गोहद थाना में मामले की शिकायत करने के बाद सोमवार दोपहर वापस लौट रहे थे। अभी वह गोहद के जखारा गांव की रोड पर पहुंचे थे कि तभी सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने राेहित की बाइक में टक्कर मार दी। राेहित की बाइक पर प्रियंका भी थी। हादसे के बाद भागने के चक्कर में चालक ने डंपर की स्पीड बढ़ा दी। इस कारण रोहित और प्रियंका के ऊपर से डंपर के पहिए गुजर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *