होटल से चलता था फर्जी मंत्रालय, 40 लोगों से सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगे 18 लाख
इन्दौर 40 युवाओं को नौकरी का झांसा देकर 18 लाख रूपये की ठगी करने वाले फर्जी मंत्री रोहित बैरागी का एक और साथी अब पुलिस शिकंजे में आ चुका है। देवा से पकड़ाये आरोपी हर्षल भटनागर ने खुलासा कियाहैकि इनका पूरा काम भोपाल के एक होटल से चलता था फर्जी आदेश तैयार करने के लिये वह असली आदेशों की कॉपी किया करते थे। इस होटल में इन्होंने पूरे तामझाम के साथ एक मंत्रालय बना रखा था। जिसमें यह फर्जी गिरोह चलाते थे और इन्दौर पुलिस सोमवार को इस होटल की जांच करेगी।
एसपी महेश जैन ने बताया है कि बेरोजगार को रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी की कई शिकायतें रोहित बैरागी केखिलाफ भंवरकुआं पुलिस को मिली है। इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसकी संसंपति कहां-कहां उन सकी सबकी जांच कर उन्हें जब्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
कौन है देवास का भटनागर
पुलिस के अनुसार देवास में उसका साथी हर्षल भटनागर (40) एक कंसल्टेंसी एजेंसी एवं सामाजिक कल्याण सेवा संस्था चलाता था। इसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए आकर्षित करता था। हर्षल भटनागर बीकॉम स्नातक है। वह इससे पहले सेंचुरियन बैंक में मैनेजर और बिरला इंश्योरेंस में सेल्स मैनेजर रहा है। हर्षल तकनीकी रूप से काफी दक्ष है। देवास स्थित अपने कार्यालय में फर्जी आदेश स्वयं टाइप करता था। वह शासकीय आदेशों के पैटर्न की नकल करके ठीक वैसे ही फर्जी आदेश बनाता था। इसके बाद भोपाल के एमपी नगर के होटल से आदेश को आगे बढ़ाया जाता था। आरोपी हर्षल भटनागर के कार्यालय से लैपटॉप तथा प्रिंटर भी जब्त किया गया है।
