100 करोड़ की घूस के मामले में परमबीर सिंह सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका, उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर सवाल
मुंबई. पुलिस कमिश्नर पद से हटाये परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाये गये रिश्वत के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है। इस मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को हाल ही में एक पत्र लिखा था। कि असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिव वझे को गृहमंत्री अनिल देशमुख का संरक्षण प्राप्त था और उन्होंने वझे से हर माह 100 करोड़ रूपये जमा करने के लिये कहा था।
पत्र में यह भी कहा गया है कि अपने गलत कामों को छुपाने के लिये मुझे बलि का बकरा बनाया गया है। परमवीर सिंह ने याचिका में अपने आरोपों से जुडे कई सबूत भी सुप्रीम कोर्ट को सौंपे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि शीर्ष अदालत ने याचिका मंजूर कर ली है।
उद्धव ठाकरे की चुप्पी सवाल
भाजपा सांसदों ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। वहीं, शिवसेना और कांग्रेस ने केन्द्र पर महाराष्ट्र सरकार को गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। जीरो ऑवर में इस विषय को उठाते हुए भाजपा के नोज कोटक ने कहा कि महाराष्ट्र में एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने सीएम को पत्र लिख कर कहा वहां के गृहमंत्री के खिलाफ वसूली संबंधी गंभीर आरोप लगाये ओर सीएम ने अभी तक इस मामले में एक भी शब्द नहीं बोला। मुंबई से लोकसभा सदस्य कोटक ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के लोगों में धारणा है कि सरकार का उपयोग कारोबारियों को डराने के लिये हो रहा है तथा इसमें अधिकारियों का उपयोग किया जा रहा है।
