एएआई मुख्यालय ने ग्वालियर से मांगी रिपोर्ट, सर्वे के बाद काम, दिल्ली से आएगी सर्वे टीम

ग्वालियर. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के मुख्यालय ने ग्वालियर एयरपोर्ट से मौजूदा स्थिति और संचालन की रिपोर्ट मांगी है इसमें वर्तमान सभी व्यवस्थाओं और अधोसरंचना की जानकारी भेजी जाएगी। ग्वालियर एयरपोर्ट विस्तार के प्लान को लेकर ऐसा पहली बार होगा जब एएआई ने ग्वालियर से जानकारी मांगी है। ग्वालियर एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार एएआई को यह रिपोर्ट विस्तृत भेजी जा रही है। रिपोर्ट पहुंचने के बाद सर्वे के लिए दिल्ली से टीम आएगी।
ग्वालियर से पुणे के लिए भी हवाई सेवा 29 मार्च से शुरू की जा रही है इसके अलावा मुंबई के लिए भी चलाने का दावा किया जा रहा है लेकिन अभी देरी दिख रही है। ग्वालियर से मौजूदा स्थिति में 6 शहरों के लिए हवाई सेवा है जिसमें अब पुणे भी जुड़ने वाला है। समर शेडयूल में ग्वालियर से पुणे और मुंबई दोनों को प्रस्तावित किया गया था।
एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर सिधिया खुद नजर रखे हुए है। सिंधिया एयरपोर्ट विस्तार को लेकर केंद्र सरकार को कई बार पत्र तो केंद्रीय उडडयन मंत्री से खुद मुलाकात भी कर चुके है इसके अलावा ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी ग्वालियर एयरपोर्ट को लेकर निगरानी कर रहे है। ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए 50 करोड़ का बजट तत्काल मिल जाना भी माननीयों का ही प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *