गृहमंत्री अमित शाह ने आईपीएस से मांगे कानूनी ढांचे में संशोधन के सुझाव, मप्र के 250 अफसरों ने भेजा अपना पक्ष
भापोल. कोलतंत्र की स्थापना के 7 दशक के अनुभव के बाद आपराधिक कानून में संशोधन की तैयारी कर ली गई है, मतलब आईपीसी, सीआरपीसी, इंडियन एविडेंस एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में संशोधन के सुझाव देश के सभी आईपीएस अफसरों से मांगे गए है। गृहमंत्री अमित शाह ने एक पत्र जारी कर ये सुझाव मांगे है। मप्र के 250 आईपीएस अफसरों ने अपना-अपना पक्ष तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेज दिया है। यहां सुझावों की समीक्षा कर जल्द ही फाइनल रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी जाएगी इसके बाद ही कानूनों में संशोधन का निर्णय तय मानदंड़ों के अनुरूप लिया जाएगा।
मप्र में ये प्रक्रिया नवंबर 2020 में शुरू हुई थी, प्रदेश के सभी आईपीएस अफसरों से उनके ओपीनियन बुलवाने में 4 महीने लग गए। जानकारों का कहना है कि इस संशोधन को गृहमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास के तहत माना है। सभी नागरिकों को विशेषकर कमजोर या पिछ़दे वर्गों को इन संशोधनों से जल्द न्याय मिलेगा। सरकार की इसे पीछे मंशा है कि नया कानूनी ढांचा नागरिकों को उसके केंद्र बिंदु में रखकर होना चाहिए और जानमाल व मानवाधिकारों की रक्षा बेहद अहम प्राथमिकता होनी चाहिए।
