पश्चिम बंगाल -चंदना बाउरी भाजपा की उम्मीदर को जानते हैं? नरेन्द्र मोदी ने लिया 4 बार नाम
बांकुड़ा. पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर वोट बैंक के लिये तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सीएम ममता को दिन-रात पराजय दिखती है। भाजपा बंगाल में असली परिवर्तन लाकर दिखायेगी। चुनावी रैली को संबोध्तिा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि बंगाल में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थायें मिलें। विकास को प्राथमिकता मिले और डिग्री कॉलेजों के साथ विश्वविद्यालय की आधुनिकता बढ़े, इसके लिये भाजपा की सरकार जरूरी है।
बंगाल की बेटी को प्रणाम
पीएम मोदी ने अपने मंच बांकुड़ा के बरजोरा की भाजपा उम्मीदवार सुप्रीति चटर्जी को झुककर प्रणाम किया। जनसभा में उन्होंने चंदना बाउरी का नाम 4 बार लिया। उन्होंने यह भी कहा है कि बंगाल के लोग लम्बे समय तक चंदना को याद करेंगे क्योंकि वह भी बंगाल की बेटी है। गौरतलब है कि गरीब परिवार से जाने वाली चंदना बाउरी को भाजपा ने अपना चुनावी उम्मीदवार बनाया है।
