देश में कोरोना में दूसरे दिन 40हजार से अधिक केस और कैसी सख्ती

नई दिल्ली. देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 40 हजार से अधिक मामले मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 43,846 संक्रमित मिले हैं। जो 115 दिनों में से सबसे अधिक हैं। इससे पहले 26 नवम्बर को एक दिन में 43,082 केस मिले थे। इस दौरान केन्द्र सरकार ने हरिद्वार में चल रहे कुम्भ मेले को लेकर चेताया गया था कि प्रभावित राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के कारण से संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्तराखण्ड सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि हरिद्वार में प्रतिदिन लगभग 40 संक्रमित मिल रहे हैं और एक माह चलने वाले कुम्भ में लगभग 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कुभ में पवित्र शाही स्नान के बाद स्थानीय लोगों में संक्रमण बढ़ने की आशंका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया, देश में सक्रिय मरीजोंकी संख्या 3 लाख के पार पहुंच गयी है।

लगातार 11वें दिन मामले बढ़ने के साथ ही देश में कुल मरीजों की संख्या 1,15,99,130 हो चुकी हैं, जिनमें से 3,09,087 सक्रिय मामले हैं। यह कुल मामलों का 2.66 फीसदी है। बीते 24 घंटे में 197 मरीजों की मौत हुई है, जो 97 दिन बाद सबसे ज्यादा है। सक्रिय मामलों में इजाफा होने के साथ रिकवरी दर गिरकर 95.96 फीसदी हो गई है।अब तक 1,11,30,288 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं कुल 1,59,755 की मौत हुई है। संक्रमण से मृत्यु दर बढ़कर 1.38 फीसदी हो गई है। मरीजों के बढ़ने का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो मौतें बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *