भाजपा ने बंगाल का संकल्प पत्र जारी किया, कैबिनेट की पहली बैठक में सीएए को लागू करेंगे

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल को लेकर भाजपा के विजन को बताने वाले मेनिफेस्टो को जारी किया। मेनिफेस्टो में सोनार बांग्ला बनाने का रोडमैप बताया गया। अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने हमेश चुनावी राजनीति में और लोकतंत्र के उत्सव चुनाव के अंदर संकल्प पत्र को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया है। कई वर्षों से संकल्प पत्र महज एक प्रक्रिया बनकर रह गया था।
भाजपा का संकल्प पत्र
नौकरी में महिलाओं को 33 % आरक्षण
साफ पानी पीने का मुहैया कराएंगे
किसानों को रूपे कार्ड मिलेंगे
महिलाओं के लिए केजी-पीजी तक फ्री शिक्षा
राज्य कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग
शरणार्थी परिवारों को 10000 रुपए हर वर्ष देंगे
घुसपैठ को पूरी तरह से रोकेंगे
11 हजार करोड़ का सोनार बांग्ला फंड
2025 तक मेडिकल सीटों को दोगुना करेंगे
हर ब्लॉक में बीपीओ की स्थापना
मछुआरों को 6 हजार रुपए प्रति
खेलों बांग्ला महाकुंभ का आयोजन
कोयला माफिया के लिए अलग से टास्क फोर्म
पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत को लागू करेंगे
माफियाओं पर नकेल कसने का काम करेंगे
निवेशकों के लिए इनवेस्ट बांग्ला
जूट उद्योग का आधुनिकीकरण
राजनीतिक हिंसाओं की जांच करवाएंगे
4 मेगा पार्क, 1 चाय पार्क की स्थापना करेंगे
क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देंगे
पुरूलिया में एयरपोर्ट का निर्माण करेंगे
किसान सम्मान निधि योजना को लागू करेंगे
कृषक सुरक्षा एमएसपी फंड बनाएंगे
पीएम मत्स्य योजना को लागू करेंगे
त्योहार के लिए कोर्ट से मंजूरी नहीं लेनी पड़ेगी
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं को मुफ्त यात्रा
धार्मिक स्थलों के लिए आधुनिकीकरण
आधुनिकीकरण के लिए 100 करोड़ का बजट
रेल परियोजनाओं को पूरा करेंगे
गंगासागर के मेले को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएंगे
गंगासागर के मेले के लिए 2500 करोड़ का फंस
कैबिनेट की पहली बैठक में सीएए को लागू करेंगे
बंगाल को पर्यटन हब को बनाने के लिए 1000 करोड
सोनार बांग्ला आयोग बनाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *