ग्वालियर में यातायात पुलिस ने बच्चों को कराया ट्रैफिक पार्क का भ्रमण

ग्वालियर- पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत एएसपी यातायात पंकज पांडेय के मार्गदर्शन में 21 मार्च को थाना हजीरा परिसर स्थित ट्रैफिक पार्क में थाटीपुर गांव के बच्चों को भ्रमण कराया गया और ट्रैफिक नियमों की इंडोर और आउटडोर जानकारी दी गई।
इस अवसर पर एएसपी यातायात पंकज पांडेय ने बच्चों को यातायात पार्क में बनाए गए चौराहा पेंटिंग पर खड़े कर यातायात नियमों की जानकारी दी तथा बच्चों को बताया की यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए क्यों आवश्यक है। यातायात से एएसआई शशिकांत तिवारी तथा आरक्षक दीपक ने उपस्थित बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *