बैंक कर्मचारियों का क्षेत्रीय सम्मेलन और विदाई समारोह का सफल आयोजन
ग्वालियर- रविवार को आंचलिक कार्यालय के भूतल सभागार में हमारा क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ मुख्यालय भोपाल से कामरेड नलिन शर्मा, कामरेड अरुण भगोलिवाल, कामरेड प्रदीप बिलाला, कामरेड प्रवीण मेघानी मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे। अधिकारी संघ ग्वालियर अंचल के अध्यक्ष कामरेड वीरेंद्र श्रीवास्तव ने इस अवसर पर मंच साझा किया। स्वागत भाषण कामरेड रहीम खान द्वारा दिया गया।
कामरेड हेमंत गोस्वामी द्वारा अंचल में यूनियन की गतिविधियों के बारे में बताया। कामरेड हर्ष अरोरा द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया। इसके उपरांत कामरेड प्रवीण मेघानी, कामरेड प्रदीप बिलाला और कामरेड नलिन शर्माजी द्वारा इस सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कामरेड अरुण भगोलिवाल द्वारा 11वे वेतन समझौते के पर विस्तृत ब्योरा सभा के समक्ष रखा और संघ के महत्त्व के ऊपर अपने विचार रखे। कामरेड अनिल श्रीवास्तव की सेवा निवृत्ति के अवसर भी उनके द्वारा यूनियन के प्रति समर्पण भाव को सबके समक्ष रखा। सभा में उपस्थित अनेक युवा साथी और बड़ी संख्या में आई महिला साथियों को एकजुट होकर भविष्य में भी इसी तरह संघ के विभिन्न कार्यक्रमो में आने हेतु कहा। अंत में कामरेड अनिल श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद दिया और भाव विभोर हो गए।
कार्यक्रम का संचालन कामरेड मंजू भगत और कामरेड विवेक शर्मा द्वारा किया गया। अंत में संघ मुख्यालय से पधारे सभी पदाधिकारियों ने संघ मुख्यालय की तरफ से कामरेड अनिल श्रीवास्तव को प्रतीक चिन्ह और शाल श्रीफल देकर भाव भीनी विदाई दी, इसके साथ साथ ग्वालियर अंचल की ओर से सभी पदाधिकारियों द्वारा, पेंशनर्स एसोसियेशन द्वारा, एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन और विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों द्वारा भी भाव भीनी विदाई दी गई। अंत में कामरेड हेमंत गोस्वामी द्वारा सभी साथियों का धन्यवाद किया और सभी से भोजन करके जाने हेतु आग्रह किया। सफल सम्मेलन और विदाई समारोह के लिए सभी साथियों की उपस्थिति द्वारा सफल बनाए जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
