मनचले ने मोबाइल पर महिला से की अश्लील बातें, नम्बर ब्लॉक करने बोला तेजाब चेहरा बिगाड़ दूंगा, महिला पहुंची थाने

ग्वालियर. एक मनचले ने एक महिला को मोबाइल पर कॉल कर किया परेशान इससे पहले यहां वहां की बातें करता है और फिर अश्लील बातों पर आ जाता है। महिला ने उसका एक नम्बर ब्लॉक किया तो मनचले ने दूसरे नम्बर से कॉल किया और कहने लगा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं महिला ने विरोध जताया तो कहा कि तेजाब से तुम्हारा चेहरा बिगाड़ दूंगा। डरी महिला जनकगंज थाने पहुंची इस पर जनकगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। नम्बर से आरोपी की पहचान की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
शहर के जीवाजीगंज निवासी एक 32 वर्षीय महिला को सात दिन पहले एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने गलती से फोन लगने की बात कही, पर 5 मिनट बाद फिर कॉल किया। इस बार उसने पहचान निकालकर बात करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने कॉल कट कर दिया। कुछ देर बाद फिर कॉल किया तो मनचला अश्लील बातें करने लगा। 2 से 3  दिन तक परेशान होकर महिला ने नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी ने दूसरे नंबर से कॉल किया और महिला से कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है। जिंदगीभर रानी बना कर रखेगा। जब महिला ने विरोध किया तो उसने धमकाया कि वह उसकी हत्या कर देगा, नहीं तो तेजाब से चेहरा बिगाड़ देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *