भोपाल से ग्वालियर पहुंचते ही जयारोग्य अस्पताल पहुंचे मंत्री, गंदगी देख अधिकारियों पर भड़के
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज अपने विधानसभा क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों और स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे। रविवार की सुबह मंत्री प्रद्युम्न सिंह भोपाल से लौटने वक्त सीधे ग्वालियर स्थित जयारोग्य हॉस्पिटल पहुंच गए इस दौरान वे अस्पताल में गंदगी देख सफाई इंचार्ज पर भड़क गए। हुआ यूं कि जब वे अस्पताल में निरीक्षण के लिए गए तो यहां-वहां प्लास्टिक के बॉटल और चाय के कफ फेंके हुए थे साथ ही वहां पर कूडेदान भी नहीं रखा हुआ था जिस पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह हाथ में चाय का जूठा कप लेकर घमने लगे जब डनेंह फेंकने के लिए कूड़ेदान नहीं मिला तो वे वहां मौजूदा सफाई इंचार्ज पर भड़क गए और आगे से सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखने की हिदायत दी।
वहीं इस दौरान उन्होंने विभिन्न वाडऱ्ों का घूम-घूम कर निरीक्षण किया साथ ही वहां भर्ती मरीजों से उन्होंने हाल जाना और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा इसके बाद मंत्री वहां से अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ घर के लिए रवाना हो गए।
