फूलबाग पार्क में बॉयफ्रेंड को लेकर 2 युवतियों में लात घूंसे

ग्वालियर. शहर के ‘‘लवर्स पाक’’ फूलबाग में शनिवार को एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बॉयफ्रेंड को लेकर 2 युवतियों में जमकर लात -घूंसे चले। वीडियो में एक युवती दूसरी को गालियां दे रही है और दूसरी युवती उससे कह रही है तू कभी खुश नहीं रहेगी चुडैल। 2 युवक मामले को संभालते हुए दिखाई दिये। यह लड़कियां कौन थी और उनके साथ 2 लड़के कौन थे यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।
क्या है पूरा मामला
शनिवार की दोपहर शहर का मुख्य पार्क फूलबाग में युवक-युवती बैठे थे। युवती नीली जींस पहने थी। अभी दोनों एक दूसरे से बातें कर रहे थे तभी वह एक अन्य लड़के के साथ सलवार सूट पहने दूसरी युवती आ धमकी। युवती ने जैसे ही जींस वाली युवती को देखा, तो गालियां देना शुरू कर दिया। बार-बार जोर से कहने लगी। तुझे यहीं मिला। इस पर जींस पहने हुए युवती को भी गुस्सा आ गया और उसने भी गालियां बकना शुरू कर दिया। दूसरी युवतीमें चांटे मारने शुरू कर दिये। यहीं, नहीं चप्पलें तक उतार ली। युवती ने दूसरी महिला के साथ आये युवक को भी धक्का मुक्की कर दी। दोनों युवक बीच बचाव करने की कोशिश कर रहे थे तभी पार्क में घूम रहे लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।
दोनों में से कोई नहीं पहुंचा पुलिस के पास
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने केबाद भी पुलिस भी अलर्ट हुई। लेकिन जिस जगह घटना हुई थी। कोई भी युवती या युवक थाने नहीं पहुंचा पर एक बात जरूर है कि पार्क में बैठे लोगों को बिना टिकट के अच्छा खासा ड्रामा देखने को मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *