सीएम शिवराज की अपील, 23 मार्च को सुबह 11 व शाम 7 बजे बजेगा सायरन, जो जहां खड़ा है वहीं रूकेगा व मास्क लगाने का संकल्प लेगा
भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच भोपाल, इंदौर और जबलपुर में हर रविवार को कंपलीट लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है इसी बीच सीएम शिवराज सिंह ने लोगों से खास अपील की है कि हम 23 मार्च को संकल्प अभियान शुरू करेंगे। इस दिन सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे सायरन बजेगा, वहीं लोगों से अपील करते हुए कहा कि सायरन बजते ही जो भी जहां खड़ा होगा वहां रूकेगा और मास्क लगाने का संकल्प लेगा।
मैं प्रदेश की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी से बात करूंगा
सीएम शिवराज सिंह ने रविवार को स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचे जहां उन्होंने एक आम का पेड़ लगाया इस दौरान उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव उपाय जरूरी है। मैं प्रदेश की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी से बात करूंगा। आगामी त्योहार कैसे मनाएं इस पर फैसला होगा, उन्होंने आगे कहा कि संक्रमण गंभीर संकट पैदा करने की ओर बढ़ रहा है।
1 अप्रैल से नहीं खुलेंगे स्कूल
सीएम शिवराज ने कहा कि आज जबलपुर, इंदौर और भोपाल में कंपलीट लॉकडाउन है मैं चिंतित हूं कि भोपाल में सर्वाधिक केसेस है ये संक्रमण तेजी से फैल रहा है इसे रोकना जरूरी है। ऐसी परिस्थिति में स्कूल नहीं खोले जा सकते। बीते दिनों स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा 1 अप्रैल से नए सत्र में 1 से 8वीं तक के स्कूल खोलने की बात कही गई थी लेकिन एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पड़क ली है ऐसे में सीएम शिवराज ने अपने बयान से संकेत दिए है कि 1 अप्रैल से स्कूल नहीं खुलेंगे।
