पंजाब में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सिनेमा, मॉल व राजनीतिक सभी नहीं होगी

पंजाब. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर कुछ और प्रतिबंधों का एलान किया है, राज्य में 31 मार्च तक शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने तथा सिनेमा हॉल व मॉल की क्षमता पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज सभी जिलों के डीसी, एसएसपी व वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान सीएम ने कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
कैप्टन ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी मास्क पहनने का सख्ती से पालन करें और जीवन को बचाने के लिए अन्य सुरक्षा सावधानियों को अपनाएं। कैप्टन ने इस पर बात के भी संकेत दिए कि सर्वाधित कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में कुछ और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। पंजाब में सिनेता हॉल में क्षमता से 50 प्रतिशत लोगों को ही एंट्री मिलेगी। मॉल में 100 अधि व्यक्ति नहीं रहे सकते। 11 सबसे प्रभावित जिलों में अंतिम संस्कार व शादियों को छोड़कर सभी सामाजिक समारोहों और संबंधित कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश दिया गया है। अंतिम संस्कार व शादियों में 20 व्यक्तियों की उपस्थिति की ही परमिशन दी जाएगी।
31 मार्च तक कोई राजनीतिक सभा न करने का एलान
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब कांग्रेस ने 31 मार्च तक कोई भी राजनीतिक रैली नहीं करेगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड की स्थिति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में की। कैप्टन अमरिंदर ने अन्य राजनीतिक दलों और उनके नेताओं से भी अपील की कि वे भी राजनीतिक रैलियों में लोगों की संख्या का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *