जीडीए की जमीन पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

ग्वालियर दिनांक 19 मार्च 2021ः. नगर निगम ग्वालियर की सीमांतर्गत बनने वाली अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगम के अमले द्वारा आज चिरवाई नाके पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को तोडने की कार्यवाही की गई।
सिटी प्लानर श्री पवन सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही में चिरवाई नाके पर कुछ व्यक्तियों द्वारा ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा नोटीफाईड भूमि पर कॉलोनी काटने का कार्य किया जा रहा थ जिसकी आज जांच कर कॉलोनी में बने निर्माण को हटाने का कार्य किया गया। कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तवए सिटी प्लानर श्री पवन सिंघलए सहायक सिटी प्लानर श्री सतेन्द्र सिंह यादवए भवन अधिकारी श्री बृज किशोर त्यागीए श्री अमित गुप्ता सहित मदाखलत अमला उपस्थित रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *