प्राइवेट एजेंट के यहां मिली आरटीओ के सिग्नेचर वाली फाइलें, डीएल व गाडि़यों की आरसी

उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन में आरटीओ की बड़ी गड़बड़ी सामने आई यहां प्राइवेट एजेंट के ऑफिस में टू-व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों के लाइसेंस समेत आरटीओ अधिकारियों द्वारा साइन की हुई गोपनीय फाइलें मिली है। जांच कर रहे एडीएम ने बताया कि आरटीओ कार्यालय के पीछे ही हिन्द यातायात एजेंसी नामक दुकान में गोरखधंधा संचालित हो रहा था। जांच में आरटीओ की मिली भगत होने की भी बात सामने आई।
प्रशासन ने मुखबिरी की सूचना पर प्राइवेट एजेंसी प्रदीप शर्मा के ऑफिस में छापा मारा। भरतपुरी क्षेत्र के आरटीओ ऑफिस के पीछे ही आरटीओ एजेंट का ऑफिस भी था छापेमारी कर रही टीम को एजेंट के यहां से काफी मात्रा में दोपहिया और 4 पहिया के लाइसेंस समेत आरटीओ, बाबू व स्टाफ द्वारा हस्ताक्षर की हुई ऑफिशियल फाइलें भी मिली।
एजेंट के ऑफिस में थीं कई गोपनीय फाइलें
प्रशासन को आरटीओ में हो रही इस गड़बड़ी के बारे में कई दिनों से जानकारी मिल रही थी जिस पर एक्शन लेते हुए शुक्रवार सुबह एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने अपनी टीम के साथ हिंद यातायात एजेंसी चलाने वाले प्राइवेट एजेंट प्रदीप शर्मा के यहां छापा मार दिया। अधिकारियों के वहां पहुंचने से पहले से ही आरोपी प्रदीप शर्मा भाग चुका था। आरोपी की तलाश में पहुंची टीम को एजेंट तो नहीं मिला लेकिन ऑफिस की तलाशी में उन्हें ऐसी प्राइवेट फाइलें मिली जिन्हें आरटीओ ऑफिस में होना चाहिए था लेकिन वे निजी एजेंट के यहां मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *