24 मार्च को भाजपा जारी करेगी घोषणापत्र

नई दिल्ली. आगामी 24 मार्च को भाजपा पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। पुडुचेरी के भाजपा प्रमुख वी. समिनाथन ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 24 मार्च को घोषणा पत्र जारी करेंगी। घोषणा पत्र के लिए 50000 लोगों से उनके विचार मांगे गए है। अभी तक 35 हजार लोगों की ओर से रिस्पांड किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 24 मार्च को पुडेचेरी विधानसभा सुनाव के लिए भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र को जारी करेंगी, उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चुनाव प्रचार के लिए पुडुचेरी वापस आ रहे है।
इससे पहले भाजपा ने मंगलवार 16 मार्च को पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की। प्रमुख उम्मीदवारों में वी समिनाथन लॉस्पेट विधानसभा सीट, मन्नादीपेट से ए नामासिवम, कामराजनगर से एक जॉन कुमार और कलापेट विधानसभा सीट से पीएमएल कल्याणसुंदरम से चुनाव लड़ेंगे। पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए 6 अप्रैल को मतदान होगा। 30 विधानसभा सीटों में से पांच अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। पुडुचेरी की 15वीं विधानसभा के लिए 1002598 मतदाता उम्मीदवारों का चयन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *