कोरोना की दूसरी लहर के बीच निःशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन अत्यंत सराहनीय- अनुभा अग्रवाल

ग्वालियर। कोरे आफ होप चैरिटेबिल पालिक्लिीनिक द्वारा शारदा विहार स्थित वार्ड-29 के कार्यालय में मेडीकल एंड साइंटिफिक रिसर्च फाउंडेशन के द्वारा शारदा विहार एवं महलगांव क्षेत्र के लिये निःशुल्क चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध महिला उद्यमी श्रीमती अनुभा अग्रवाल द्वारा किया गया। इस कैंप में क्षेत्र के कई सौ लोगों का हर तरह का चैकअप डाक्टरों की एक्सपर्ट टीम द्वारा निःशुल्क किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुभा अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते शहर में बढ़ते हुये कोरोना मरीज एवं अन्य प्रकार के रोगों के लिये किया जाने वाला यह निःशुल्क कैंप एक अत्यंत ही सरहनीय कदम है एवं अत्यंत आवश्यक भी है। इसके लिये रे आफ होप चैरिटेबिल पालिक्लिीनिक फाउंडेशन बधाई के पात्र है। उन्होंने ऐसे अन्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित करने के लिये प्रेरित किया।
चिकित्सा कैंप में फाउंडेशन की तरफ से डा. राजीव भूतानी, डायरेक्टर एडवोकेट राजू फ्रांसिस, विशाल पाल, सीमा सिंह, विनोद कुमार शर्मा, प्रहलाद एवं अन्य उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त शारदा विहार एवं महलगांव के कई अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अनुभा अग्रवाल का स्वागत श्रीमती ममता पचैरी एवं आभार व्यक्त एडवोकेट राजू फ्रांसिस ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *