थाने में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, परिवार वाले शादी के लिये तैयार नहीं थे

ग्वालियर. प्रेमी जोड़े ने थाने में ही जहर खा लिया और आनन फानन में पुलिस ने दोनों अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।घटना गुरूवार की दोपहर मुरार थाना परिसर की है। दोनों के माता-पिता रिश्ते के लिये तैयार नहीं थे। युगल प्रेमी एक दूसरे का हाथ पकड़कर थाने पहुंचे। यहां सुनवाई नहीं होने पर जहर खा लिया। पुलिस इस मामले की जांच की बात कह रही है।
क्या है पूरा मामला
मुरार थाना क्षेत्र के बंसीपुरा में रहने वाले गौरव श्रीवास का पड़ोस में रहने वाली रीना (बदला हुआ नाम) से पिछले 2 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के घर वालों को इस बारे में पता नहीं था। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा चुके थे। दोनों शादी भी करना चाहते हैं, पर परिवार के लोगों को जब इसका पता लगा तो वह इसके खिलाफ हो गये। दोनों परिवार वाले शादी के लिये तैयार नहीं थे और इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया। युवक के पिता ने भी लड़के का रिश्ता तय कर दिया था। लेकिन युवक ने रिश्ता तोड़ दिया।
इस पर दोनों ने घर से भागना उचित समझा। युवती घर से मैगी लेने के लिये निकली और युवक के साथ भाग आयी। पहले वह महिला थाना पहुंचे और इसके बाद शादी के लिये कलेक्ट्रोरेट भी गये पर वहां पर मदद नहीं मिली तो मुरार थाने पहुंचे। यहां परिवार से सुरक्षा की मांग की। यहां भी आवेदन लेकर उनको चलता कर दिया गया।
शादी के लिये सुनवाई नहीं होने पर खाया जहर
मुरार थाना में भी प्रेमी जोड़े को सुनवाई नहीं होने और शादी होने की संभावना कम नजर आयी। उल्टा पुलिस उनके परिजन को थाने पर बुलाने लगी। इस पर दोनों ने थाने में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। यह देख वहां मौजूद अधिकारियों की सांसें फूल गयी। तत्काल पुलिस के वाहन से दोनों को जेएएच पहुंचाया गया अभी फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *