हाईअलर्ट पर खुफिया एजेंसियां, आतंकियों के निशाने पर श्रीनगर व बारामूला

नई दिल्ली. आतंकी लगातार जम्मू कश्मीर को दहलाने की साजिश रच रहे है लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों के जाबांजों की मुस्तैदी के कारण वो अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में सफल नहीं हो पा रहे है हालांकि श्रीनगर और बारामूला के पट्टन में एक बार फिर से आतंकी एक बड़े हमले को अंजमा देने की कोशिश में जुटे है। खुफिया जानकारी के हवाले से बताया गया है कि आतंकवादी बारामूला और श्रीनगर में हमले को अंजाम दे सकते है। इस बाबत सेना और स्थानीय पुलिस को बारामूला के पालहालां, पट्टन और गुंड ख्वाजा कासिम इलाके में कई आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली है।
खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना अलर्ट पर आ चुकी है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना ने पट्टन में लश्कर के आतंकी खुर्शीद अहमद मीर के पोस्टर जगह-जगह लगवाए है इसके साथ ही उसकी सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।
खुफिया सूचना के अनुसार इस इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकियों की मूवमेंट लगातार देखी जा रही है। सीमा पार से आतंकियों को निर्देश दिए जा रहे है और श्रीनगर में फोकस करने को कहा है। लश्कर का सरगना अब्बास शेख कुलगाम में बैठकर ऑपरेट कर रहा है और भारत में घुसपैठ कराने की फिराक में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *