मप्र में 6 अप्रैल से होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित

भोपाल. मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने पुलिस कांस्टेबल के 4 हजार पदों पर भर्ती के लिए 6 अप्रैल से शुरू होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। इस संबंध में पीईबी ने वेबसाइट पर परीक्षा स्थगित करने की जानकारी अपलोड कर दी है। वेबसाइट पर लिखा है कि प्रदेश में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के चलते यह फैसला लिया गया है।
जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा ऐसे समय पर टाली गई है जब परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार था। एमपीपीईबी ने वेबसाइट पर नोटिस जारी कर कहा है कि परीक्षा की नई तिथि के बारे में सूचना जल्द दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *