मप्र में 20 मार्च से महाराष्ट्र से यात्री बसों के आने-जाने पर प्रतिबंध

भोपाल. 20 मार्च से मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों पर प्रतिबंध रहेगा और निजी वाहनों के आवागमन पर फिलहाल रोक नहीं है। यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर रात मंत्रालय में हुई कोरोना की समीक्षा बैठक में लिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक मानी जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना की विस्फोटक स्थिति है जिसके कारण मध्य प्रदेश के हालात बिगड़े है ऐसे में यात्री बसों के आवागमन पर रोक लगाई जा रही है, उन्होंने महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों के प्रशासन को इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए है।
बैठक में 8वीं तक के स्कूलों को 1 अप्रैल से खोले जाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस से कहा कि स्कूलों के बारे में फैसला करने के लिए अलग से बैठक की जाएगी हालांकि मुख्यमंत्री ने बहा था कि 8वीं तक के स्कूलों को खोलने को लेकर बैठक में पुनर्विचार किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने बैठक में बताया कि अगले डेढ़ माह तक कोरोना के केस बढ़ते रहने की संभावना है और संक्रमण दर भी बढ़ रही है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 6 हजार के पार हो गई है। ऐसे में प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए ज्यादा सख्ती करेगा। बैठक में बताया गया कि जिस पर घर में पॉजिटिव मरीज मिलेगा उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *