रानीमहल में चोरी, पुलिस चोर को तलाशने में जुटी, पुराना पंखा गायब

ग्वालियर. वीआईपी इलाके स्थित रानीमहल के प्रवेशद्वार दाई ओर कमरे के ताले टूटे मिले और कमरे के अन्दर अलमारी खुली हुई थी जब झांसी रोड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि कमरे में स्टेशनरी, पुराने बैनर, पम्पलेट्स जहां के तहां रखे हुए थे बस एक पुराना पंखा गायब था कि कबाड़े में बेचने के लिये रखा हुआ।
झांसीरोड पुलिस, स्निफर डॉग और फोंरेसिंक टीम घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की, 2 कमरें के ताले चोरों ने तोड़ दिये थे। टीआई झांसी रोड पंकज त्यागी के अनुसार चोर रोशनदान से छत के रास्ते अन्दर घुसे थे। एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। इसके बाद गहन जांच पड़ताल की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *