एसटीएफ की टीम अतिक्रमण हटाने बसपा विधायक रामबाई के घर पहुंची

दमोह. दमोह के पथरिया से बीएसपी विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह तक एसटीएफ बुधवार को पहुंची हालांकि एसटीएफ ने गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गोविंद हटा के बहुचर्चित देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में दो साल से फरार है। 4 दिन पहले ही इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस को फटकार लगाई थी इसके बाद हरकत में आई सरकार ने एसटीएफ को गोविंद को पकड़ने का जिम्मा सौंपा था इसके बाद एसटीएफ के एडीजी विपिन माहेश्वरी दमोह पहुंचकर गिरफ्तारी के लिए दिशा-निर्देश दिया था।
इधर विधायक के निवास पर पुलिस और अन्य अधिकारी अतिक्रमण हटाने जेसीबी लेकर पहुंचे। मंगलवार को भी एसटीएफ टीम ने विधायक रामबाई के सरकार निवास पर दबिश दी थी लेकिन वहां न तो विधायक मिलीं और न ही उनके पति। टीम वहां पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ करके रवाना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *